फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में भूस्खलन, उधमपुर में वाहन फंसने से घंटों बंद रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। उधमपुर के समरोली व रामबन के मारोग में पहाड़ से बार-बार पत्थर गिरने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। रामबन के मारोग में दोपहर 12 से दो बजे तक यातायात प्रभावित रहा, वहीं उधमपुर के समरोली इलाके में टाटा मोबाइल वाहन फंसने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही चल रही थी। दोपहर करीब 12 बजे रामबन के मारोग इलाके में पहाड़ से पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। पत्थर गिरने पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। बीच-बीच में वाहनों की आवाजाही होने दी गई। वाहन चालकों, यात्रियों के साथ रामबन के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद यातायात सुचारु हो गया लेकिन रात आठ बजे चिनैनी के समरोली इलाके में टाटा मोबाइल वाहन का टायर फट गया और वाहन बीच मार्ग में फंस गया। घटनास्थल के पास डबल लेन डबल लेन मार्ग होने के चलते यातायात बंद हो गया। इसी स्थान पर पहाड़ की कटाई का काम किया जा रहा है जिससे पत्थर गिरने पर यातायात प्रभावित रहा। रात करीब दस बजे टाटा मोबाइल को हटा कर यातायात को फिर से शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें