फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान--हर्ष देव सिंह (अध्यक्ष जेकेएनीपीपी )

विज्ञापन
उधमपुर: पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हरदेव सिंह प्रेस वार्ता करते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सरकार नए-नए जनविरोधी कानून बनाकर जम्मू कश्मीर के लोगों को प्रताड़ित कर रही है। हाल ही में ग्रामीणों के लिए बनाए नए कानून के तहत अब लोगों को गांव में अपनी जमीन पर घर व दुकान बनाने के लिए भी प्रशासन से अनुमति लेनी पडे़गी। यह बेहद निंदनीय है। उक्त बातें जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा कर रहा है। जिसके कारण ग्रामीण बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। अब केंद्र सरकार ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ाने के लिए नया कानून बना दिया है। इसके तहत ग्रामीण अब अपनी जमीन पर अपनी मर्जी से घर नहीं बना सकते। इससे साफ है कि सरकार गरीबों को कुछ देने की बजाय उनके अधिकार छीन रही है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि इस कानून को जल्द वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की जोर जबरदस्ती व अत्याचार करने वाली सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी की महिला विंग की महासचिव मंजू सिंह, एससी सेल के जिला अध्यक्ष रामपाल भगत, मोहिंदर सिंह, रमेश भगत, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें