फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरा क्रांति दल नशे के खिलाफ दोबारा शुरू करेगा जागरूकता अभियान,

विज्ञापन
उधमपुर में प्रेस वार्ता करते डोगरा क्रांति दल के संस्थापक व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। डोगरा क्रांति दल दोबारा नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान और मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा। उक्त जानकारी दल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कार्यालय में एक प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दल लगभग पांच साल से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान चला रहा है। पूरे जम्मू संभाग में नशे के खिलाफ विशेष मुहिम, युवाओं की मैराथन दौड़ और नशे के खिलाफ शपथ दिलाकर उन्हें तैयार किया जा रहा है। ताकि, वे समाज और देश की मजबूती के लिए नशे जैसी चीजों को खुद से और समाज से दूर रखें।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इन गतिविधियों को कम करना पड़ा था। लेकिन, अब सरकार ने खुले में गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में दल ने निर्णय लिया गया है कि इसी महीने से संगठन दोबारा अपनी गतिविधियां शुरू करेगा। इसके लिए हर पंचायत में एक यूथ क्लब बनेगा, जिसमें युवाओं की अलग-अलग गतिविधियां कराई जाएंगी। विशेषतौर पर नशे के खिलाफ संगठन काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें