फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में 50 युवा पैंथर्स पार्टी में शामिल

विज्ञापन
उधमपुर के चिनैनी में जनसभा के दौरान पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह व अन्य - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने भाजपा पर लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। कहा कि झूठे और भ्रामक नारों से मतदाताओं को धोखा देने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री वीरवार को चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के कलौंद, लढा और मौड़ गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान 50 स्थानीय युवाओं ने पार्टी का दामन भी थामा। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाजपा से लोगों का विश्वास टूट गया हैं। प्रतिदिन बढ़ती बेरोजगारी ने शिक्षित युवाओं के बीच असंतोष बढ़ा है, जिसके आने वाले दिनों में गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों की ओर इशारा करते हुए पूर्व मंत्री ने इस दौरान दूरदराज के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में राशन डिपो खोलने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित किश्तों को समय पर जारी करने को भी कहा। पूर्व मंत्री ने पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण के लिए किसानों से अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के शीघ्र भुगतान की मांग की।

उधमपुर के चिनैनी में जनसभा के दौरान पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह व अन्य- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें