फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में पहले दिन 65 प्रतिशत बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

विज्ञापन
चिनैनी में पल्स पोलियों अभियान के तहत नौनिहालों को पोलियों खुराक पिलाते हुए :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी ब्लाक में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। रविवार सुबह कस्बे के सीएचसी में तहसीलदार वेद प्रकाश ने पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की, जबकि मुख्य बस स्टैंड पर चेयरमैन मानिक गुप्ता ने पल्स पोलियो अभियान को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

ब्लाक चिनैनी में लक्ष्य के अनुसार 23 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी थी। ब्लाक में पांच सौ से ज्यादा कर्मी 140 केंद्रों पर लगाए गए थे और उनके लिए 25 सुपरवाइजर तैनात किए गए थे। जबकि पहले दिन ब्लाक में 65 प्रतिशत यानि 15 हजार 129 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा और जो बच्चे पोलियो खुराक पीने से रह गए हैं उन्हें खुराक दी जाएगी। उधर बीएमओ चिनैनी डा. देव राज ने केंद्रों पर पहुंच कर पोलियो अभियान का जायजा लिया। वहीं पर्यटन स्थल, रेलवे स्टेशन व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पोलियो खुराक पिलाने के लिए टीमें तैनात थी।

चिनैनी में पल्स पोलियों अभियान के तहत नौनिहालों को पोलियों खुराक पिलाते हुए :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें