कोर्ट परिसर में खड़ा आरोपी(हरी टोपी में)
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। कुछ समय के लिए पैरोल पर रिहा होकर फरार हुए आरोपी को पुलिस को पांच वर्ष बाद पकड़ने में कामयाबी मिली है। आरोपी वकील लेकर जज के पास पहुंचा और जज ने उसी समय आरोपी को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी दिल्ली से वकील साथ लेकर जिला अदालत पहुंचा था। पुलिस जल्द ही ारोपी से पूछताछ कर पता लगाएगी कि पांच वर्ष तक कहां पर छुपा हुआ था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पांच वर्ष के दौरान आरोपी कुछ समय के लिए पाकिस्तान से भी रह कर आया है।
पांच वर्ष पहले पुलिस ने कुद से कश्मीर में रहने वाले माजिद खान को दस किलो हेरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद चार्जशीट दायर करने के बाद माजिद को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मामले का ट्रायल जिला अदालत में चल रहा था। इसी बीच माजिद खान पैरोल पर कुछ समय के लिए रिहा हुआ और फिर वापस लौट कर नहीं आया। पुलिस ने माजिद खान को कई स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जब अदालत को इसका पता चला तो माजिद को देेखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए। करीब पांच वर्ष के बाद माजिद खान दिल्ली से वकील लेकर उधमपुर में जिला अदालत में पहुंचा। इसी बीच पुलिस को भी इसकी सूचना मिल गई। पुलिस ने पूरी अदालत को छावनी में तब्दील कर दिया। जिला अदालत से बाहर निकलने वाले सभी स्थानों पर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए। डीएसपी हेडक्वार्टर व एसएचओ स्वयं जिला अदालत में तैनात रहे। वहीं जज के सामने पेश होने के बाद अदालत ने माजिद को गिरफ्तार कर न्यायारिक हिरासत में लेने के आदेश जारी कर दिया। बाहर निकलने पर पुलिस की टीम ने माजिद को अपने साथ ले गई।
पाकिस्तान गया था माजिद
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अब माजिद से पांच वर्ष तक गायब रहने के बारे में पूछताछ करेगी, क्योंकि पुलिस को सूचना मिली है कि फरार होने के बाद माजिद पाकिस्तान गया था और लंबा समय माजिद ने पाकिस्तान में बिताया है। पुलिस अब पता लगाएगी कि पाकिस्तान जाकर माजिद ने कहीं आतंकवादी बनने का प्रशिक्षण तो हासिल नहीं किया है और अचानक अदालत पहुंचने का निर्णय क्यों लिया है। पुलिस बहुत से सवालों का जवाब माजिद से चाहती है।