फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 48 गोवंश को करवाया मुक्त, दो वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। चिनैनी थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पुलिस ने जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाके पर चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को जब्त कर 48 दुधारू पशुओं को मुक्त करवाया है। पशुओं को अवैध रूप से घाटी की तरफ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरशेड क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो वाहनों को रोका गया। तलाशी लेने पर इनमें अवैध रूप से लाद कर घाटी की ओर ले जाए जा रहे 48 दुधारू पशुओं को पाया गया। ऐसे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी मवेशियों को मुक्त करवाया और तस्करी में इस्तेमाल दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें