पंचैरी में गोवंश के साथ पकड़े गए आरोपी।
उधमपुर। पुलिस ने गोवंश तस्करी के दो प्रयासों को विफल करते हुए टिकरी नाका प्वाइंट पर 21 पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया। पहले मामले में जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रहे ट्रक जेके22-9282 को पुलिस ने रोका। चालक की पहचान फैयाज अहमद खान गुजर के रूप में हुई। आरोपी वाहन में क्रूरतापूर्वक बंधे हुए 10 गोवंशीय पशुओं को ले जाने के लिए वैध अनुमति दिखाने में विफल रहा।
दूसरे मामले में जम्मू से आ रहे ट्रक जेके20ए-7240 को भी टिकरी नाका प्वाइंट पर रोका गया। ड्राइवर मोहम्मद रफीक निवासी थलवाल, मंडल, जम्मू को बिना किसी वैध दस्तावेज के 11 गोजातीय पशुओं को ऐसी ही अमानवीय परिस्थितियों में ले जाते हुए पाया गया। पुर ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद