शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे मंथल और टिकरी के लोगों ने बुधवार को भी धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य सचिव और एडीजीपी ने समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी लिखित आदेश की मांग पर अड़े हैं।
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी मार्ग खुली शराब की दुकान अब प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी सिर दर्द बनती जा रही हैं। प्रदर्शनकारी शराब की दुकान को बंद करवाने के लिए दिन रात प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी प्रदर्शन जारी रखा गया।
इसकी जानकारी मिलने पर मुख्य सचिव और एडीजीपी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी लिखित में आदेश देने की मांग पर अड़े रहे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मांड वेस्ट के सरपंच सुरजीत सिंह जम्वाल ने कहा कि कई दिनों से शराब की दुकान को बंद करवाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक लिखित में आदेश नहीं मिल जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।