उधमपुर। मोंगरी तहसील के कलसोत गांव में अवैध रूप से दो कनाल भूमि लगाई गई अफीम की फसल को पुलिस ने नष्ट किया है। वहीं, मादक पदार्थ की खेती करने के आरोप में जमीन के मालिक दो भाईयों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मोंगरी के कलसोत गांव में करनपती और शंकर नामक दो भाईयों ने दो कनाल भमि पर अफीम की फसल उगा रखी है। डीएसपी शहीद नईम के दिशानिर्देश पर तहसीलदार नरेंद्र कुमार और एसएचओ पंचैरी विकास डोगरा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, लोगों से अपील है कि कहीं पर अफीम की फसल नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।