फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। एसएसपी रियासी अमित गुप्ता के आदेश के अनुसार नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस की टीम ने एसडीपीओ कुलजीत सिंह के अध्यक्षता में कस्बे के विभिन्न स्थानों पर औचक नाके लगाए। इस दौरान पांच कुख्यात नशीली दवाओं के तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 9.10 ग्राम हेरोइन व 320 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी मोहम्मद फारूक पुत्र रशिद निवासी पौनी, माया मीर पत्नी अनवर मीर निवासी कटड़ा, बॉवी सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी पैंथल कटड़ा, रोहन पुत्र रोशन लाल निवासी रेलवे रोड़ कटड़ा, कोशिंद्र राणा पुत्र चरण सिंह निवासी शामली उत्तर प्रदेश का है। इन पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं एसएसपी रियासी का कहना हैं कि नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस आगे भी कार्यवाही जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें