फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे रेस्क्यू कर चिनाब में फंसे दो युवकों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। पाडर कस्बे में शनिवार देर रात सेना ने चिनाब नदी में फंसे दो युवकों को पांच घंटे रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। सेना और किश्तवाड़ पुलिस ने मिलकर इस अभियान को साहस और समर्पण के साथ पूरा किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब छह बजे स्थानीय युवक सुनील और बबलू पाडर के सोहल गांव में जेसीबी लेकर चिनाब पार करने का प्रयास करते नदी के बीच में फंस गए। प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राइफल 17 बटालियन के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। जलस्तर बढ़ने के बाद नदी के तेज बहाव ने अभियान में और मुश्किल खड़ी कर दी। सेना के दो जवानों ने पुल के संरेखण के लिए बंधी रस्सी का उपयोग करके नदी पार करने का साहसी प्रयास किया। युवक जेसीबी के कैबिन से बाहर आए और छत पर बैठ गए। पांच घंटे तक चले रेस्क्यू में आखिरकार दोनों युवकों को देर रात बचा लिया गया। नागरिक प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने युवाओं को सुरक्षित निकालने के लिए सेना, पुलिस, जीआरईएफ के प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के तुंरत बाद मिलकर अभियान चलाया। मौके पर पाडर उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारी और डीडीसी सदस्य हरिकृष्ण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें