चिनैनी। केंद्रीय विद्यालय चिनैनी में दो दिवसीय जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। इसमें 20 लड़कियों और 60 लड़कों सहित 80 बॉक्सरों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से केंद्रीय विद्यालय चिनैनी के मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें सीआरपीएफ की 137 बटालियन की कमांडेंट सुरेंद्र कौर मुख्य और सम्मानित अतिथि के रूप में एसडीपीओ शफी अहमद जरगर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 13 गोल्ड, 15 सिल्वर व 20 कांस्य पदक हासिल किए। जिले में पहली बार बॉक्सिंग प्रतियोगिता होने पर खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव राजन शर्मा, कोच गौतम, कोच रजनीश, स्कूल की प्रिंसिपल रीता कुमारी आदि मौजूद रहे।