उधमपुर। जिले में उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना का फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर लोगों से पैसे ठगने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने जनता को सावधान रहने के लिए कहा है।
इसमें कहा गया है कि जालसाज नकली व्हाट्सएप का उपयोग कर रहा है, और लोगों से भुगतान करने के लिए कह रहा है। जिला प्रशासन ने जनता को सूचित किया है कि यह बिल्कुल फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट है। लोगों को इस जालसाज के झांसे में नहीं आना चाहिए। आम जनता को यह भी सूचित किया है कि उपायुक्त ने कभी भी किसी को ऐसा फोन या संदेश नहीं भेजा। और न ही किसी विशिष्ट व्यक्ति को खाता बनाने को कहा है। इसलिए, लोग ऐसे किसी भी संदेश और कॉल पर ध्यान न दे, और तुरंत पुलिस को सूचना दें।
वहीं, डीसी ने कहा है कि व्हाट्सएप अकाउंट और भेजे जा रहे संदेश फर्जी हैं। इसलिए, सभी को सलाह दी जाती है कि ऐसे किसी भी संदेश को नजरअंदाज करें, और संबंधित पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दें। डीसी ने संबंधित विभाग को मामले की जांच करने और नियमानुसार धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।