चिनैनी। कस्बे के सीएफसी में मंगलवार को ब्लॉक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें डीडीसी सदस्य ऊषा देेवी व बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद मुख्यातिथि और बीडीओ ओम प्रकाश भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर मौजूद लोगों ने समस्याएं उजागर कर उनके समाधान की अपील की।
इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) को लेकर फिर से सर्वे करने की मांग उठाई गई, ताकि सभी जरूरतमंद पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को आयुषमान कार्ड को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा में बताया गया कि 2018 में जो सर्वे हुआ था उसमें कई लोग छूट गए थे। उन्हें पीएमएवाई का लाभ नहीं मिल पाया है। लोगों ने पानी की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। बताया कि सुद्धमहादेव के कोटाधार, जीग, कोलासर, मतलोआ बी, चलायाड़ में पेयजल किल्लत के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के खंभों की कई स्थानों पर जरूरत है।