फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंथल क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर किया प्रदर्शन

Thu, 05 Feb 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपु
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती के बावजूद यात्री किराये में कटौती नहीं की गई है। इसका विरोध करते हुए पंच-सरपंच ने बुधवार को स्थानीय लोगों के साथ मंथल क्षेत्र में मांड के पास जम्मू-श्रीनगर नेशनल राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मांड के सरपंच सुरजीत सिंह जंवाल ने कहा कि डीजल की कीमतें 50 रुपये से भी कम हो गई हैं। पेट्रोल की कीमत भी लगातार कम हुई है। पिछले छह महीनों में छह बार पेट्रेालियम पदार्थों की कीमतें कम की गई, लेकिन किराये में कोई कटौती नहीं हुई।

इसका लाभ ट्रांसपोर्टर खुलकर उठा रहे हैं। इसका बोझ लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। पंच ओम प्रकाश, निर्भय बड़याल, राकेश, बिट्टू, अर्जुन सिंह, सोनू, दीनू, बबलू आदि ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उनके अनुसार ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को किराया कंट्रोल करने के लिए एक कमेटी गठित करनी चाहिए, जो समय-समय पर किराया तय करे।
विज्ञापन


पेट्रोल व डीजल के दाम जिस तरह कम हो, उसी तरह किराया भी लगातार कम होना चाहिए। ताकि आम जनता को राहत मिल सके। किराया कम करने से महंगाई पर भी कंट्रोल किया जा सकता है।

प्रदर्शन के दौरान जम्मू से उधमपुर की तरफ आने वाली गाड़ियाें के निकलने नहीं दिया गया। जबकि फोर लेन होने के कारण उधमपुर से जम्मू जाने वाली गाड़ियां सुचारू रूप से चली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत करके जाम खुलावाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें