फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.2 किलो चरस के साथ लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार शाम को पुलिस ने शहर के जखैनी इलाके में एक वाहन से 1.2 किलो चरस बरामद की है। वहीं, तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वालों को लगातार पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है। आए दिन चिट्टे के साथ तस्कर पकड़े जा रहे हैं। इसके साथ ही भुक्की व चरस की तस्करी करने वालों पर भी नकेल कसी जा रही है। शनिवार रात को पुलिस ने जखैनी इलाके में नाका लगाकर रखा था। रात करीब आठ बजे पुलिस ने घाटी से जम्मू की तरफ आ रही बोलेरो (जेके02सीसी-7946) को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान 1.2 किलो बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय वाहन में सवार अजय सिंह और किकर सिंह दोनों निवासी समोल, उधमपुर को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, वाहन जब्त करने के साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें