फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी मोहल्ले की सड़क पर लोगों को लग रही ठोकरें

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। स्याल जट्टां पंचायत के चौधरी मोहल्ले को जाने वाली मुख्य कच्ची सड़क अनदेखी के कारण बहहाल हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं, जिस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक दशक पहले कच्ची सड़क का निर्माण किया गया था, जिसके बाद आजतक न तो पक्का किया और न ही मरम्मत की गई है। नायब सरपंच मोहेंद्र सिंह ने सड़क को पक्का करने की मांग उठाई है। बताया कि रामलीला क्लब व हायर सेकेंडरी स्कूल को जोड़ने वाली कच्ची सड़क को कुछ साल पहले कंक्रीट बिछाकर पक्का करने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन किसी कारणवश कार्य को बीच में ही बंद कर दिया गया।
इसके बाद न तो कोई कार्य हुआ और न ही मरम्मत की गई है। मौजूदा समय में सड़क बडे़-बडे़ गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ व फिसलन बढ़ने से समस्या काफी बढ़ जाती है। राहगीरों सहित वाहन चालकों को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग से ताकोल बिछाने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई भी काम शुरू नहीं किया गया है। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें