फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खालसा साजना दिवस पर पौनी में सजाया नगर कीर्तन, गतके ने किया हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी/उधमपुर। कस्बे में मंगलवार को खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दीदार सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाला गया। बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन गुरु परंपरा और खालसा पंथ की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम होते हैं।
नगर कीर्तन में विभिन्न स्थानों से आई संगतों के साथ-साथ सभी धर्मों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देखने को मिला। शोभा यात्रा पुरिया गुरुद्वारा से शुरू हुई और मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान सिख युवाओं ने गतका का आकर्षक प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। गतका के माध्यम से सिख परंपरा की वीरता और कौशल का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर दंग रह गए और उन्होंने खूब सराहना की। नगर कीर्तन के दौरान जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर गुरुद्वारा में आयोजित विशाल लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें