फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन दिवसीय बैसाखी मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में तीन दिवसीय बैसाखी मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। दूरदराज से लोग परिवार के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचे। मेले का उद्घाटन विधायक पवन कुमार गुप्ता ने एडीसी प्रेम सिंह चिब और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में किया। भीड़ को देखते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई। जगह-जगह पीने के पानी के लिए कूलर लगाए गए। जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। हाईवे किनारे लगे झूले रेल, ढोला और झूले बच्चों और युवाओं में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन


दुकानों में खिलौने, सजावट का सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुएं की जमकर खरीदारी हुई। युवाओं में टैटू बनाने का काफी क्रेज दिखा। कतारबद्ध लगी रेहड़ियों से आने-जाने में परेशानी नहीं आई। उद्घाटन समारोह के दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़े युवाओं एवं छात्रों की ओर से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई और शपथ ग्रहण के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इसके साथ ही सरकारी विभाग की ओर से योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया।

सैरगाह रोड के किनारे फूड जोन बनाया गया जहां लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध थे। चाट-पकौड़े, गोलगप्पे, जलेबी, मिठाइयां, फास्ट फूड और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन


व्यापारी उत्साहित, कुछ का दोपहर में बिक गया सामान
दूसरे राज्यों से कारोबार करने आए व्यापारी काफी उत्साहित हैं। राजस्थान की मीरा का कहना है कि पहले दिन अच्छी बिक्री हुई है। आने वाले दिन में व्यापार और बढ़ेगा। यूपी के विकास कुमार के अनुसार हर साल यहां दुकान लगाते हैं। लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। व्यापारी पूजा की मानें तो प्रशासन की व्यवस्था पहले से बेहतर है। स्थानीय हलवाई विजय कुमार काफी खुश नजर आए। उनका पूरा सामान दोपहर तीन बजे तक बिक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें