फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों की हड़ताल से मरीज रहे बेहाल

Tue, 17 Nov 2015 01:42 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल में डाक्टरों और स्टाफ की हड़ताल के कारण सोमवार को दिन भर मरीज दरबदर होने के लिए मजबूर हुए। गौरतलब है कि बीते शनिवार को केमिस्ट ने अस्पताल के एक डाक्टर पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। घायल डाक्टर को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को अस्पताल के डाक्टर और अन्य स्टाफ हड़ताल पर रहे। हड़ताल का कई राजनीतिक दलों और समाज सेवकों ने समर्थन किया है और घटना की कड़ी निंदा की है। वहीं तहसीलदार और एसएचओ ने स्वास्थ्य कर्मियों, सीएमओ, बीएमओ से बात करने के बाद मांगें मान कर हड़ताल समाप्त करने की अपील की। हड़ताल करने वालों ने मांग की है कि हमलावरों पर 307 के तहत मामला दर्ज किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए अस्पताल मेें चौकी खोली जाए।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें