फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पहले लें अपॉइटमेंट, फिर पासपोर्ट बनवाने के लिए आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जम्मू ने डीसी कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शिविर का शुभारंभ किया। उपायुक्त निधि मलिक ने मंगलवार को उद्घाटन करते हुए सुलभ एवं कुशल जनसेवाएं सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला वासी शिविर का लाभ उठाएं। इस बात पर जोर दिया कि ऐसी पहल विशेष रूप से पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। जिला मुख्यालय में आयोजित शिविर वित्तीय बोझ को भी कम करेगा। सेक्शन अफसर ने सूचित किया कि आवेदकों को वेबसाइट के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी। अपॉइंटमेंट के दिन निर्धारित स्थान पर समय पर पहुंचना होगा और फिर मोबाइल पासपोर्ट वैन टीम से संपर्क करना होगा। दस्तावेज सत्यापन, फोटो खींचना और बायोमेट्रिक प्रक्रिया सहित सभी औपचारिकताएं वैन के भीतर पूरी की जाएंगी। 19 फरवरी तक प्रतिदिन 40 अपॉइंटमेंट स्लॉट उपलब्ध होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें