फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विपक्ष, चीन और पाक नहीं चाहते शांति’

Mon, 22 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में रविवार को देश के लिए शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धांजली दी गई। यात्रा शहर से दूर फ्लाटा से शुरू होकर गोल मार्केट में पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री चौधरी लाल सिंह सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे।  वन मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल, चीन और पाकिस्तान घाटी में शांति नहीं देखना चाहते। अशांति के लिए जिम्मेवार लोगों की बातों पर हमें ध्यान नहीं देना चाहिए। देश के युवाओं को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित तिरंगा यात्रा उधमपुर में आयोजित की गई।
विज्ञापन


यात्रा शहर से 12 किमी दूर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फ्लाटा से शुरू होकर गोल मार्केट में संपन्न हुई। इस अवसर पर गोल मार्केट में सभा का भी आयोजन किया गया। आयोजन में वन मंत्री के अलावा शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी, पीएचई मंत्री शाम चौधरी व लोक निर्माण विभाग के मंत्री सुनील शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देशप्रेम के प्रति प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए युवा पीढ़ी को एकजुट करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंत में वन मंत्री लाल सिंह ने लोगों को संबोधित करते देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के जिन वीरों ने अपने खून से आजादी दिलाई आज जरूरत है कि हम सब मिलकर उनकी कुर्बानियों को याद करेें। देश का विकास केवल एकजुटता से ही हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा देश में विकास के एजेंडे को लेकर काम कर रही है। इस अवसर पर विधायक दीनानाथ भगत, अनिल परिहार, प्रदेश महामंत्री पवन खजूरिया, जिला प्रधान राकेश गुप्ता व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। तिरंगा यात्रा में पीएमओ में राज्य मंत्री व उधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह को भी शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें