उधमपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण जिलेभर में शाम तक मात्र 332 लोगों को ही टीका लग पाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अन्य दिनों की तरह ही सोमवार को भी वैक्सीन लगाने के काम को जारी रहा, लेकिन पर्व के कारण कम ही संख्या में लोग पहुंचे।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला में वैक्सीन लगाने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। हर रोज तीन हजार के करीब लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बीच में कभी-कभार स्टाक की कमी के कारण इसमें कमी देखने के मिल रही थी। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग को शनिवार शाम को 25 हजार डोज का नया स्टाक मिल गया है। लेकिन रविवार के बाद सोमवार को भी छुट्टी होने के कारण काफी कम संख्या में लोग वैक्सीन केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। मंगलवार को इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना है।