उधमपुर। जिले में बुधवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जबकि एक ने ही कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है। कोरोना के मामलों में कमी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर रोज 500 से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को पंचैरी में एक साथ पांच विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। एक साथ इतने अधिक विद्यार्थियों के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। विभाग ने पंचैरी में विद्यार्थियों के संपर्क रहने पर 150 से अधिक लोगों को कोरोना टेस्ट करवाए थे। लेकिन इनमें कोई संक्रमित नहीं पाया गया था। बुधवार को दूसरे दिन मोंगरी तहसील में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके साथ एक ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11397 हो गए हैं। इनमें से 11251 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब नौ सक्रिय मामले बचे हैं।