फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से एक की मौत

Wed, 13 May 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कोटरंका तहसील के झगड़ी ढोक में मंगलवार को अपने पशुओं के लिए घास लेने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत    अचानक तहसील के झगड़ी ढोक में भूस्खलन होने से आई पस्सी के नीचे दब जाने से हुई।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटरंका तहसील के मोड़ा गांव का निवासी मोहम्मद अमीन पुत्र हाशिम दीन (42) अपने पशुओं के साथ कुछ दिन पहले ही पीर पंजाल की झगड़ी नामक ढोक में गया था।

दोपहर बाद करीब दो बजे जब वह घास काट रहा था तो अचानक बारिश शुरू होने से वहां भूस्खलन शुरू हो गई। जब तक वह कुछ समझ पाता, पहाड़ से एक भारी पस्सी उस पर गिर गई और वह उसी पस्सी के नीचे दब गया।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने करीब दो घंटे के कड़े प्रयास के बाद उसके शव को पस्सी के नीचे से निकाला व कोटरंका के सरकारी उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव को परिवारवालों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें