उधमपुर। पुलिस ने टिकरी क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15.30 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ है। अतिरिक्त एसपी अनवर उल हक व डीएसपी मुख्यालय साहिल महाजन की देखरेख में रैहंबल थानाध्यक्ष एसएचओ निशांत गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस पोस्ट टिकरी के प्रभारी पीएसआई अब्दुल सतार के सहयोग से काली माता मंदिर के पास एक व्यक्ति को पकड़ा, जो संदिग्ध रूप से वहां घूम रहा था।
पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास कर रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मोहम्मद हनीफ निवासी चक मोड़ उधमपुर बताई। तलाशी लेने पर उससे चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद