आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
टिकरी मंथल माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी मार्ग पर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे मंथल व टिकरी के लोगों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने शराब की दुकान के बाहर धरना देकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। हालांकि प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मांड वेस्ट के सरपंच सुरजीत सिंह जम्वाल ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
इस दौरान कहा कि अदालत के आदेश अनुसार शराब की दुकान रिहायशी क्षेत्र में नहीं खोली जा सकती है। इसके बावजूद शराब की दुकान खोलने की अनुमति कैसे दी गई। उन्होंने कहा कि चाहे जितनी पाबंदी लगा दी जाए, लेकिन जबतक शराब की दुकान को क्षेत्र से बाहर नहीं ले जाया जाता है, तब तक लोग दिन रात शराब की दुकान के बाहर धरना देकर आंदोलन जारी रखेंगे। इस बीच प्रदर्शनकारियों की बात श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के वाइस चांसलर से हुई है। उन्होंने लोगों की समस्या को राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।