फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला लापता लोगों का कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के होंजड़ गांव में शनिवार को लगातार 11वें दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा है, लेकिन शाम तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, प्रभावित लोग आशियानों के निर्माण में जुटे हैं।
विज्ञापन

हांलाकि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस कर्मी अब स्थानीय प्रभावितों की सहायता ले रहे हैं। इसके साथ ही बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं की बहाली के लिए जोरशोर से काम जारी है। अब लापता लोगों की उम्मीद कम है। बिना बड़ी मशीनों के गांव में खुदाई करना मुश्किल हो रहा है। सनद रहे कि 27 जुलाई की रात को दच्छन के होंजर में बादल फटने से आई बाढ़ में पूरा गांव तबाह हो गया था। कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज में अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें