फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ने कोरोना को दी मात, एक मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण के मामलों में शनिवार को बहुत ज्यादा कमी आई है। शाम तक जिले में केवल एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। मामले कम होने और सक्रिय मामलों में कमी आने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
विज्ञापन

कोरोना के मामलों में कमी का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि बीच में कुछ मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को जिले में कुल चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। लेकिन शनिवार को केवल एक ही व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके साथ नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11256 हो गए हैं। इनमें से 11079 लोग कोरोना को मात देने मे कायमाब रहे हैं। 133 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल 44 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें