फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर याद किए गए नेहरू

Sat, 15 Nov 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ विद्यार्थियों ने कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने नेहरू के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रेलवे रोड पर स्थित कामन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित करके हुई। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल सुमन स्नेह, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मिलकर पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर फूला मालाएं चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल ने कहा कि सभी नेहरू के बताए मार्ग पर चलकर स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग करें।

ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के विद्यार्थियों ने सुबह समय के रैली निकालकर शहरवासियों को बाल दिवस की जानकारी दी। शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर रैली वापस स्कूल में पहुंच कर संपन्न हुई।

इसके बाद स्कूल में नेहरू की जीवनी पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर उनकी जीवनी पर रोशनी डाली। इस मौके पर प्रिंसिपल सुनील शर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे।

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल क्रिमची में बाल दिवस पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षकों ने पंडित जवाहर नेहरू की जीवनी से संबंधित जानकारी देकर विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वोट के महत्व की भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। नेशनल एकेडमी स्कूल में भी पंडित जवाहर लाल नेहरू जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल विश्व मोहन शर्मा मुख्य मेहमान थे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से प्रेरित कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर चित्र बनाओ प्रतियोगिता का अभी आयोजन किया गया।

इस मौके पर निशा शर्मा भी मौजूद थीं। सनमती विमल जैन एकेडमी में प्रिंसिपल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर बच्चों में मिठाइयां भी वितरित की गईं। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में भी प्रिंसिपल जेआर भारद्वाज की अध्यक्षता में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें छात्राओं ने हिस्सा लेकर देश भक्ति का संदेश दिया। प्रिंसिपल ने भी छात्राओं को नेहरू  के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें