फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जेलों में किया जाएगा आवश्यक सुधार

Tue, 26 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
डीजीपी जेल एसपी वैद ने सोमवार को उधमपुर के जिला जेल का एक दिवसीय दौरा किया गया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा भी की। इस दौरान वैद्य ने कहा कि जेलों में जल्द ही जरूरी सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन


डीजीपी जेल एसपी वैद ने उधमपुर में जेल का दौरा कर मुख्य रूप से सुरक्षा प्रबंधाें की जांच की। उन्होंने कैदियों से भी बात की। डीजीपी ने कहा कि जेलों में समय के अनुसार बदलाव होना जरूरी है। उनका विभाग जेलों में आवश्यक सुधार करने के क्षेत्र में काम कर रहा है। जेल की किचन को जल्द अपग्रेड करने के भी आदेश दिए।

इस मौके पर डीजीपी ने जेल के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, इग्नू स्टडी सेंटर, एडल्ट लिटरेसी सेंटर, जेल अस्पताल और रसोई का निरीक्षण किया। जेल के कैदियों की बैरकों के निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने बैरकों की खिड़कियों पर लोहे की जालियां लगाने के आदेश भी दिए। इस अवसर पर डीआईजी जेल एमएस लोन, सबा शावल, सीआरपीएफ 187 बटालियन के कमांडेंट एसएन सिंह और जेल सुपरिंटेंडेंट हिलाल अहमद राथर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें