कटड़ा। चैत्र नवरात्र शुरू होने के उपलक्ष्य में धर्मनगरी में मुख्य फौव्वारा चौक के पास प्रवेश द्वारा बनाकर तैयार कर दिए गये हैं। साथ ही भव्य पंडाल बना कर वैष्णो माता, काली माता व सरस्वती माता सहित भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना की गई है। इन पंडालों में सुबह-शाम आरती के साथ नौ दिनों तक पूजा अर्चना चलती रहेगी।
सुबह भूमिका मंदिर से ज्योति प्रज्ज्वलित कर मुख्य बाजार से होते हुए बैंड व डोल नगाड़ों के साथ पूजा शुरू की जाएगी। इसकी लगभग सभी तैयारी पूरी हो चूकी हैं। पूजा की शुरूआत दुर्गा पूजा समिति की ओर से डोल नगाड़ों के साथ ज्योति जलाकर की जाएगी। भव्य पंडाल में नौ दिन चलने वाली पूजा के लिए मूर्तियां बनाने का कार्य कलकत्ता के कारीगरों को सौंपा जाता है।
इस साल भी उन्हीं की बनाई मूर्तियां स्थापित की गई है। वे कारीगर कटड़ा में आकर पूरी लगन से इन मूर्तियों को बनाते हैं। सुबह व शाम होने वाली भव्य आरती में देशभर से आए यात्री भाग लेते हैं। इन नवरात्र में दुर्गा पूजा के लिए स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहता है। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सदस्य दीपक परोच, विनय हिरा, शंकर डोगरा, राजू पराशर, राहुल गंडोत्रा, आदि मौजूद रहेंगे हैं।
रिपोर्ट- संजय शर्मा