फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बारी का इंतजार कर रहे हजारों श्रद्धालु

विज्ञापन
5,6,7 रिजनल आउटरीच व्यूरों के कलाकार प्रस्तुति देते हुए 8 प्रभात पुरी में भजन गाते यात्री व अन्य 9,10,11,12 - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। शारदीय नवरात्र पर पहले सात दिनों में भक्तों की संख्या का आंकड़ा पौने दो लाख के करीब पहुंच गया है। बुधवार को कक्ष बंद होने तक 24990 भक्तों का पंजीकरण हो चुका था। इसके बाद भारी संख्या में भक्तों को धर्मनगरी में ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन

नवरात्र के चलते माता के दर्शनों के लिए हजारों भक्त कटड़ा पहुंच रहे हैं। लेकिन, कोरोना महामारी का ख्याल रखते हुए एक दिन में सीमित यात्रियों को ही यात्रा पर्ची दी जा रही है। बाकी को अपनी बारी आने तक धर्मनगरी में ही रुक कर इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को दोपहर दो बजे तक 12 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
इसकी तरह शाम आठ बजे तक 22 हजार व कक्ष बंद होने पर भक्तों की संख्या 25 हजार के आंकड़े को छूने तक पहुंच गई थी। कक्ष बंद होने के बाद भी बहुत से यात्री कक्ष के बाहर इंतजार करते देखे गए। गौरतलब है कि नवरात्र पर यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। हर दिन लगभग 25 हजार भक्त प्रकृतिक पिंडियों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, सितंबर माह के आंकड़े देखें तो 639162 भक्तों ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। इस वर्ष के पहले नौ महीनों में जनवरी से सितंबर तक कुल 3549991 यात्री मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन कर चुके हैं।
प्रभात फेरी में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
कटड़ा। जम्मू-कश्मीर प्रभात फेरी ऐसोसिएशन ने धर्मनगरी में बुधवार को मुख्य बस स्टेंड के फव्वारा चौक से प्रभात फेरी निकाली। इसको बीएमओ डॉ. गोपाल दत्त न केडीए प्रति शर्मा ने हरी झंडी दी।
प्रभात फेरी में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और आउटरीच ब्यूरो के कलाकारों ने विभिन्न नृत्यों सहित सहयोग दिया। वहीं, बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी में शामिल हुए। यह फेरी फव्वारा चौक, दर्शनी ड्योढ़ी, अपर बाजार, मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टेंड पर समाप्त हुई।
फेरी का दर्शनी ड्योढ़ी में सीआपीएफ के जवानों ने स्वागत किया। इस दौरान स्कूली छात्र व एनसीसी कैडेट बहुत उत्साहित रहे। वहीं, अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि वीरवार को नवरात्र महोत्सव का आखिरी दिन है, और राम नवमी भी है। इस दौरान भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस मौके पर शिव शर्मा, बाबू राम, रतन शर्मा, रमणीक नवादा, अमन महाजन, राजकुमार दुबे, आदि यात्री शामिल रहे।

15 पंजिकरण के लिए कतार में खड़े भक्त 16,17,18, भवन में दर्शनों के उपरांत यात्री व भवन में की गई सजावट 19 ता?- फोटो : KATRA

15 पंजिकरण के लिए कतार में खड़े भक्त 16,17,18, भवन में दर्शनों के उपरांत यात्री व भवन में की गई सजावट 19 ता?- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें