फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के पंथयाल और मगरकोट में पस्सियां गिरने पर वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग करीब सात घंटे बंद रहा, जिसके कारण यात्रियों और चालकों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 राजमार्ग खुलने पर चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधमपुर में रोके ट्रकों को शाम तक घाटी की तरफ रवाना नहीं किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मरम्मत के कार्य के चलते बुधवार को दिनभर राजमार्ग को बंद रखा गया था। वीरवार को तड़के ही बारिश शुरू हो गई थी और इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे पंथयाल और मगरकोट में पस्सियां गिरना शुरू हो गई और राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। पुलिस ने उधमपुर से वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं रामबन के भी विभिन्न हिस्सों में वाहनों को रोक दिया गया। बारिश के दौरान राजमार्ग खोलने के कार्य में भी परेशानी होने लगी। लेकिन सुबह नौ बजे मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद राजमार्ग को खोलने का काम तेजी से किया गया और दोपहर 12 बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिल गई।
पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे छोटे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया। इसके बाद श्रीनगर से जम्मू की तरफ ट्रकों को रवाना किया गया। उधमपुर से ट्रकों को शाम तक घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली। घंटों राजमार्ग के बंद रहने के कारण यात्रियों और चालकों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधमपुर में दो दिन से रोके गए ट्रकों के चालकों की परेशानी भी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें