पारा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि, सूखी ठंड लोगों को परेशानी कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
हाईवे और धार रोड पर सुबह के समय खासी कोहरा और धुंध छाई होने से वाहनों के आवागमन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार छा रहे बादल और पहाड़ों पर चल रही ठंडी हवाओं से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते शहर व आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर देखा गया। लड्डन, पावर हाउस, औसू, कैरा व पखलाई क्षेत्र में ठंड और धुंध का कहर बरस रहा है। सूरज के दर्शन के लिए लोग पिछले तरस रहे हैं।
बारिश न होने से क्षेत्र में सूखी ठंड में भारी इजाफा हो गया है। सुबह और शाम को ठिठुरन बढ़ जाती है। लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिन से क्षेत्र में धुंध काफी असर है। सुबह से शाम तक घनी धुंध के चलते आसपास के गांव के लोग काफी मुश्किल से नजर आ रहे हैं। धूप भी हलकी निकल रही है। दिन भर धुंध के चलते ठंड बढ़ गई है। हर किसी की नजरें आसमान पर टिकी है ताकि बारिश से सूखी ठंड से राहत मिल सके।
पहाड़ों से घिरे हुए होने के कारण शहर में भी लोगों को खासी ठंड का अनुभव हो रहा है। मंगलवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। हाईवे सहित साथ के पहाड़ पूरी तरह से कोहरे और धुंध से ढके रहे।
हाईवे व धार रोड पर दोपहर एक बजे तक वाहन को आवगमन में दिक्कतें आईं। शुष्क ठंड के कारण बच्चों व बुजुर्गों में खांसी जुकाम व बुखार आम होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।