फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनिहाल में एएमटी का उद्घाटन न होने पर जताया रोष

Tue, 06 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ रामबन
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रियासत की सरकार के खिलाफ बनिहाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बनिहाल के विधायक विकार रसूल वानी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती नेकां-कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में रामबन के लिए नर्सिंग की शिक्षा के लिए एएमटी खोलने को मंजूरी दी गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार इसको नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन


दो दिसंबर को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती रामबन में एएमटी का उद्घाटन करने आने वाली थीं। बाद में उनका दौरा रद्द हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। विधायक विकार रसूल वानी का आरोप है कि वर्तमान भाजपा-पीडीपी सरकार बनिहाल के लोगों की उपेक्षा कर रही है। इस मौके पर निकाली गई रोष रैली जम्मू श्रीनगर हाईवे से होते हुए बस स्टैंड बनिहाल में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें