फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो कंटेनमेंट जोन से 16 दिन बाद भी नहीं हटाई गई तारबंदी

विज्ञापन
उधमपुर: वार्ड नंबर 1 के लोग प्रशासन द्वारा लगाई गई तार हटाने को लेकर प्रदर्शन करते हुए. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड 1 में सुभाष स्टेडियम के पास मोहल्ले में बनाए कंटेनमेंट जोन से 16 दिन के बाद भी तारबंदी नहीं हटाई गई है। इसके विरोध में वार्ड की महिलाओं ने प्रशासन व पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दोपहर को महिलाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि 16 दिन पहले मोहल्ले में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर तारबंदी कर दी थी। इसके दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर स्थानीय लोगों की कोरोना जांच भी की। लेकिन, कोई नया संक्रमित नहीं पाया गया। उस समय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पांच दिन बाद तारबंदी हटा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद सभी छह संक्रमित भी कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। इसके बावजूद शुक्रवार को 16 दिन होने के बाद भी तारबंदी को हटाया नहीं गया है। पुलिस ने अब भी मोहल्ले में सख्ती कर रखी है। स्थानीय लोग बिजली, पानी, राशन जैसी सुविधाओं को तरस रहे हैं। अगर प्रशासन को लगता है कि उनके मोहल्ले में ज्यादा संक्रमण है तो कम से कम राशन पहुंचाने की व्यवस्था तो कर दे।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि बाहर जाने के लिए उनको दीवारों को पार करना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि लोग बाहर नहीं जा रहे हैं। लेकिन, इसके लिए उनको जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। इसलिए, सभी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर अपनी मांग को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर, तारबंदी को हटाया नहीं गया तो मजबूरन राजमार्ग को बंद कर प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें