फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ने के बाद बने दो नए कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
उधमपुर वार्ड नंबर 10 में देविका लेन में प्रशासन द्वारा लगाई गई कंट्री तार - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के साथ माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को दो नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। एक शहर में वार्ड 10 में, और दूसरा जिब इलाके में बनाया गया है। इन दोनों स्थानों पर तीन से अधिक मामले सामने आए हैं। इसी को लेकर प्रशासन ने कई पाबंदियां लगा दी हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों से जिले में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब तो एक दिन में सौ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने लगे हैं। इससे हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। शहर व साथ लगते इलाकों में एक साथ तीन से अधिक मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी के चलते कई कंटेनमेंट जोन भी बनने लगे हैं। वीरवार को उधमपुर के भारत नगर और कुद में एक-एक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। पुलिस ने तारबंदी कर कई प्रतिबंध लगा दिए थे।
शुक्रवार को भी दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। पहला कंटेनमेंट जोन शहर के वार्ड 10 में बनाया गया है। देविका के नजदीक स्थित कैप्परी इलाके में एक साथ तीन से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने करीब 25 घरों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन के अंदर रखा है, और इनके आसपास तारबंदी कर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। दूसरा कंटेनमेंट जोन जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर जिब में बनाया गया है। इस स्थान पर करीब 15 घरों को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है।
विज्ञापन

आदेशानुसार कंटेनमेंट जोन के आसपास के इलाके को बफर जोन में रखा गया है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन से कोई अंदर या बाहर नहीं आ जा सकेगा। दोनों स्थानों पर वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी। टीएसओ और एसएचओ दोनों स्थानों पर जरूरत का सामान उपलब्ध करवाएंगे। अगर कोई आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ जिले में अब चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें