फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ा व्यापार मंडल का सम्मेलन

विज्ञापन
उधमपुर : व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों व पारमंडल की टीम में हुई नोकझोंक. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापारी एकता को मजबूत करने के लिए हुए व्यापारी सम्मेलन में दो गुटों के बीच चल रहा विवाद सामने आ गया। पहले सिर्फ प्रेसवार्ता कर एक दूसरे पर आरोप लगाए जाते थे। लेकिन, सोमवार को सम्मेलन में आमने सामने आरोप प्रत्यारोप हुए। इसलिए, व्यापार मंडल का यह सम्मेलन हंगामे की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल का तीन वर्ष का कार्यकाल संपन्न होने के बाद मंडल ने सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन के शुरू होने के साथ ही हंगामा भी शुरू हो गया। जब मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी उपलब्धियों को रखना शुरू किया, तो कुछ व्यापारी बीच में खड़े हो गए और मंडल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने लगे। सम्मेलन में नप के उपाध्यक्ष व व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा ने भी व्यापारी के तौर पर हिस्सा लिया।
उन्होंने भी व्यापार मंडल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कोरोना संकट के दौरान व्यापारियों के हित में काम न करने के आरोप लगाए। मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने सभी आरोपों को नकार दिया। कहा कि मंडल का दो वर्ष का कार्यकाल कोरोना संकट के बीच गुजरा है। इसलिए, व्यापारियों के हित में काम करने का पूरा समय नहीं मिला। कुछ लोग बौखलाहट में बिना सोचे समझे आरोप लगा रहे हैं। कार्यकाल के दौरान कुछ कमियां रह गई हैं, लेकिन उनको ठीक भी किया गया है।
विज्ञापन

-----
एक दूसरे से माइक छीनते नजर आए व्यापारी
सम्मेलन में तैयार मंच पर व्यापारी एक दूसरे से माइक छीन कर बात रखने का प्रयास करते रहे। जो भी व्यापारी बात रखने के लिए मंच पर पहुंचता, तो दूसरे से माइक छीन कर अपनी बात को रखने लगता। इसके बाद दूसरा व्यापारी उससे माइक लेकर अपनी बात रखने लगता। कुछ व्यापारी ऐसे भी थे, जो व्यापार से बाहर की बातें करने लगते।
-----
दो गुटों में बंट चुका है व्यापार मंडल
मौजूदा समय में व्यापार मंडल दो गुटों में बंट चुका है। एक गुट व्यापार मंडल के प्रधान, उप प्रधान व इकाई के साथ चल रहा है। वहीं, दूसरा गुट इनके विरोध में सामने आया है। इसमें पूर्व प्रधान, पूर्व कार्यकारिणी प्रधान सहित कई व्यापारी शामिल हैं। यह गुट लगातार व्यापार मंडल की इकाईयों को सामने लाकर चुनाव करवाने की मांग कर रहा है। इनके दबाव में ही मंडल ने चुनाव करवाने का एलान कर दिया है।
----
चुनाव कमेटी के सदस्यों का हुआ एलान
हंगामे के बीच मंडल के प्रधान ने चुनाव कमेटी के लिए चुने गए नामों का एलान कर दिया है। चुनाव कमेटी में सुनील गुप्ता, विक्रम सलाथिया, उमेश महाजन, शक्ति गुप्ता, अधिवक्ता गुलशन कोतवाल और अधिवक्ता शशि अरोड़ा को रखा गया है। यह कमेटी ही चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करेगी, और नामांकन व चुनाव की तारीख का एलान करेगी।

उधमपुर : व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों व पारमंडल की टीम में हुई नोकझोंक.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें