फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करें अधिकारी

विज्ञापन
उधमपुर: डीसी उधमपुर ने ई श्रम कार्ड को लेकर रिव्यू मीटिंग की. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। डीसी इंदू कंवल चिब ने शुक्रवार को डीसी ऑफिस में अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीकरण की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से जुड़े कामगारों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मनरेगा श्रमिकों, एनआरएलएम के तहत एसएचजी सदस्यों और रेहड़ी-फड़ी वालों, ऑटो चालकों, कृषि मजदूरों और मछुआरों आदि असंगठित कामगारों के लक्षित उप समूहों को जुटाने के लिए करीबी तालमेल से काम करने के लिए कहा। डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों के लिए बनाई गई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी परिपालन की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने दोहराया कि पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीकरण से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच में भी काफी मदद मिलेगी।
इससे पहले सहायक श्रम आयुक्त प्रद्योत गुप्ता ने ई-श्रम पोर्टल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। बताया कि असंगठित श्रमिक अपने नजदीकी सीएससी में जाकर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं डीसी ने श्रमिकों की सुविधा के लिए अधिकारियों को सीएससी स्तर पर पंजीकरण शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता शिविर संभावित लाभार्थियों के बीच सूचना के प्रसार में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन

बैठक में नप अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, पीओ आईसीडीएस अतर चंद, डीआईसी के जीएम पंकज आनंद, डीआईओ राजिंदर कुमार डिगरा, डीएसडब्ल्यूओ नवाज शरीफ और पार्षदों के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें