फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन से मिलेगा युवाओं को रोजगार

विज्ञापन
उधमपुर में डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस में पर्यटन विकास को लेकर आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेते - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। युवाओं में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में पंचैरी और कुलवंता के युवा क्लब के लिए पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला की।
विज्ञापन

मिशन यूथ के विशेष कार्य अधिकारी गौरव गुप्ता ने मिशन यूथ के तहत सरकार की तरफ से शुरू की गई विभिन्न रोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ओएसडी ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवा क्लब के सदस्यों को एकल मंच के बारे में जागरूक करना है। जहां उनके पास रोजगार चुनने के लिए कई विकल्प हो सकते हैं। युवाओं को सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत अपनी आय पैदा करने वाली इकाइयां स्थापित करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि युवाओं का भविष्य संवारने के लिए सही जानकारी प्रदान की जाए, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें और अपने परिवार और समाज में समृद्धि ला सकें। साथ ही राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान दे सकें। उन्होंने युवाओं से आगे आने और सरकार की मिशन युवा पहल में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यशाला में मुख्य योजना अधिकारी मुदस्सिर याकूब जरगर, आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें