फोटो..किश्तवाड़ पुलिस ने बुलेट दुपहिया वाहन जब्त किए।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में वीरवार को विशेष रूप से दोपहिया वाहनों से हो रहे नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान कई मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। इन बाइकों का शोर नियमों के विरुद्ध था। यह अभियान डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस अधिकारी ने आम जनता से मोटर बाइक में ऐसे साइलेंसर के उपयोग से बचने की अपील की, जो ध्वनि प्रदूषण फैलाते हों। अन्यथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद