उधमपुर। जम्मू कश्मीर में नौकरशाही जानबूझकर विकास कार्यों में देरी कर रही है। जिससे तीन वर्षों में प्रदेश के लोगों में अलगाव की भावना पैदा हुई है। इसलिए, जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए एक चुनी हुई सरकार की आवश्यकता है। यह बात जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष मनजीत सिंह कही।
शुक्रवार को उधमपुर में एक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम हुआ, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता फकीर नाथ और जिलाध्यक्ष हंस राज डोगरा शामिल हुए। इस दौरान विजय शर्मा, सोम दत्त, बाली राम, धर्मपाल शर्मा, सुरम चंद, पृथपाल, अमित कुमार, अशोक कुमार, गोविंद राम, मोहम्मद दीन, मोहम्मद इशाक, नसीरा बेगम, उत्तम कुमार, पवन कुमार, उत्तम चंद, सुमित कुमार, अक्षय कुमार, ऋतिक कुमार, साहिल कुमार, विशाल, प्रताप कुमार, रोहित कुमार, आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सभी के स्वागत में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी क्षेत्रों, जिलों, तहसीलों और गांवों के विकास में समान रूप से विश्वास रखती है। इसमें असमानता और उपेक्षा के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं कर पाई है। इससे लोगों में निराशा बढ़ रही है। और इससे निपटने के लिए चुनाव ही एकमात्र विकल्प है।
उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदले जाने के बाद लोग गुस्से में हैं। सरकार को विधानसभा चुनाव कराने से पहले इसमें और देरी किए बिना जल्द राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए। वहीं, वरिष्ठ नेता फकीर नाथ ने कहा कि अधिकारी घर द्वार तक विकास नहीं करा पा रहे हैं जिसके कारण लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर शिकायत कर रहे हैं। इस अवसर पर यूथ विंग के प्रांतीय अध्यक्ष विपुल बाली, जिला उपाध्यक्ष जगदेव सिंह, केवल कृष्ण कमांडो, जिला महासचिव सतपाल चलोत्रा, आदि उपस्थित रहे।