फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने उपराज्यपाल के समक्ष उठाई जिले की समस्याएं, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर की समस्याओं का ज्ञापन उपराज्यपाल को सौंपते पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले की आम जनसमस्याओं और विभिन्न मुद्दों को लेकर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षामंत्री हर्ष देव सिंह ने मंगलवार को राजभवन जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस संबंध में उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जिले के लोगों की विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग उठाई। मौके पर उनके साथ पार्टी के राज्य सचिव गगन प्रताप सिंह भी मौजूद थे। हर्षदेव सिंह ने कहा कि जिले के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की दयनीय हालत की ओर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने उपराज्यपाल से ऐसे दूरदराज क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए विशेष धन उपलब्ध करवाने मांग की।
इसके साथ ही इन इलाकों के स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों में कर्मचारियों की भारी कमी, इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध न होने से इन इलाकों के विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, सीएपीडी विभाग में बड़े पैमाने पर राशन की चोरी और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हर्ष देव सिंह ने कहा कि अकेले उधमपुर में हजारों लाभार्थियों के राशन कार्ड बंद कर दिए गए हैं, और विभाग के संबंधित अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। लगभग हर पंचायत में सैकड़ों राशन कार्ड धारक महीनों से राशन की सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कुछ स्थानों पर नए राशन डिपो खोलने की मांग करते हुए कहा कि कई गांवों में लोगों को राशन डिपो तक पहुंचने के लिए कई घंटों की दूरी तय करनी पड़ती है। हर्ष देव सिंह ने बढती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए विभिन्न विभागों के सभी रिक्त पदों को फास्ट ट्रैक आधार पर भरने की मांग की। वहीं उपराज्यपाल ने पैंथर्स पार्टी की ओर से पेश किए गए मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और उनका जल्द समाधान करने और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें