फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन मार्ग के आसपास की जाएगी हरियाली

विज्ञापन
पौधारोपन को लेकर बैठक करते श्राइन बोउ्र के सीईओ - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। भवन मार्ग के आसपास व त्रिकुटा पहाड़ियों को हरा भरा रखने से संबंधित बोर्ड अधिकारियों की एक बैठक सीईओ रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर के बागवानी विभाग की ओर से बोर्ड को उपलब्ध कराए अंकुर मूल के विभिन्न फल फूल वाले पौधों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बागवानी विभाग से प्राप्त फलदार पौधों का जायजा लेते हुए सीईओ को बताया गया कि श्राइन बोर्ड के सेरली वन क्षेत्र में फलदार प्रजातियां लगाई जा रही हैं। वहीं, रमेश कुमार ने भैरो घाटी, सांझी छत में लगाए जाने वाले फलदार पौधों की प्रजातियों की पहचान करने का प्रस्ताव भी रखा। इस दौरान निदेशक बागवानी विभाव ने जारी शीतकालीन पौधरोपण के दौरान आम, अमरूद, लीची, आडू, संतरा, आदि अधिक उपज देने वाले पौधे उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीईओ ने अगले महीने तक पौधरोपण गतिविधियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें