फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर बन टोल प्लाज का घेराव करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मासिक पास का नवीनीकरण नहीं होने पर लोगों में प्रशासन और हाईवे अथारिटी के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। वीरवार को होटल एवं रेस्तरां संघ के प्रधान राकेश वजीर की अध्यक्षता में स्थिति पर मंथन किया गया। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर सोमवार को बन टोल प्लाजा का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वीरवार को धर्मनगरी के रघुनाथ मंदिर के परिसर में होटल एवं रेस्त्रा संघ के प्रधान राकेश वजीर की अध्यक्षा में बैठक हुई। इसमें सामाजिक संस्था, प्रेस क्लब, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों ने हिस्सा लेकर स्थिति पर मंथन किया। इस मौके पर वजीर ने बताया कि दो-तीन साल से हर वर्ष जनवरी-फरवरी माह में बिना किसी कारण के ठेकेदार मासिक पास नवीकरण प्रक्रिया को बंद कर देता है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 2020 में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की मांग पर जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे के 37 गांवों बारे में जानकारी दी थी। इनमें कटड़ा के साथ ही पुराना दरूर, लटोरी, धनोरी, अरली, आधार जित्तो, सरना, सरून आदि गांव शामिल हैं। इस साल फिर ठेकेदार ने मनमानी करते हुए मासिक पास नवीकरण प्रक्रिया को बंद कर दिया है।
वजीर ने कहा कि जिला प्रशासनिक और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों की कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन स्थिति जस के तस है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया तो सोमवार को बन टोल प्लाजा का घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बैठक में होटल एवं रेस्तरां संघ के चेयरमैन शाम केसर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र केसर, प्रेस क्लब कटड़ा के प्रधान अरुण शर्मा, पार्षद रवि नाग, राजेश सधोत्रा, संस्था साहस ही जिंदगी के महेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार बालू, सतीश सपोलिया, पंच सोनू ठाकुर, रघुनाथ मंदिर समिति के प्रधान सुरेंद्र वकील, प्रधान शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें