फोटो..किश्तवाड़ के सेना केंप डूल में आयुष द्वारा कार्यक्रम आयोजित
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को आयुष विभाग ने एक शिविर का आयोजन किया। आयुष निदेशक मोहन सिंह के निर्देश पर उपायुक्त अशोक शर्मा की देखरेख में इस दौरान योग सत्र का आयोजन हुआ। साथ ही प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने वाली दवाइयां भी बांटी गईं।
शिविर का आयोजन शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर डूल में 17आरआर सेना शिविर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अधिकारी डॉ. तारक हुसैन की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता और योग चिकित्सक योगी अनिल ठाकुर ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम प्रस्तुत किए और प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने वाली दवाओं का वितरण किया। इस दौरान लगभग सेना के लगभग पांच सौ जवान उपस्थित रहे।
फोटो..किश्तवाड़ के सेना केंप डूल में आयुष द्वारा कार्यक्रम आयोजित- फोटो : UDHAMPUR