फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क वाले नपे, बसों को भी खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को पुलिस ने शहर में विशेष अभियान कर बिना मास्क के घूम रहे लोगों के जहां चालान काटे हैं वहीं, उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया है। इसके साथ ही बसों की जांच कर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शहर में लोगों की लापरवाही जारी है। बाजारों में रोजाना काफी संख्या में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं, जिस कारण अब प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को पुलिस टीम ने नाका लगाकर बिना मास्क घूमने वाले लोगों पर शिकंजा कसा है। इसके साथ ही सार्वजनिक वाहनों की जांच कर चालान काटे हैं। वहीं, लोगों को मास्क पहनने के बारे में जागरूक किया गया। शाम तक टीम ने हजारों रुपये जुर्माना वसूला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन और पुलिस भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
लेकिन लोग लापरवाही कर दूसरों के लिए खतरा बढ़ा रहे हैं। इस कारण विशेष अभियान चलाया गया। गौरतलब रहे कि कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जो लगातार शिकंजा कस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें