फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश व उत्साह बरकरार

Mon, 06 Jan 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
कटड़ा से सांझी छत्त के बीच हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार और रोपवे सेवा सुचारु रूप से चलती रहीं
विज्ञापन

रविवार शाम 6 बजे तक 19,000 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड के साथ कर चुके थे मां के दरबार की ओर प्रस्थान

कटड़ा। धर्मनगरी और मां वैष्णो देवी भवन में रविवार को दिनभर काले बादल छाए रहे, जिससे ठंडक में और इजाफा हो गया। सुबह और शाम के समय कटड़ा और भवन क्षेत्र में मौसम बेहद ठंडा रहा। श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह ठंड के बावजूद बरकरार है। श्रद्धालुओं ने ठंड के बावजूद मां वैष्णो देवी के जयकारों के साथ यात्रा जारी रखी।
कटड़ा से सांझी छत्त के बीच हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, और रोपवे सेवा सुचारु रूप से चलती रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली। रविवार शाम 6 बजे तक लगभग 19,000 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड के साथ मां के दरबार की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, शनिवार को यह संख्या करीब 23,200 थी।
विज्ञापन

दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बावजूद इसके, श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। श्रद्धालु गुफा में दर्शन कर अपनी हाजिरी लगा रहे हैं।
बढ़ती ठंड के मद्देनजर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गर्म कपड़ों के साथ यात्रा करें और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी समय बारिश होने पर ठंड और अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन

भवन क्षेत्र में हेलिकॉप्टर सेवा, अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से भैरो घाटी तक रोपवे सेवा सुचारु रूप से चल रही है। श्रद्धालुओं ने इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाया। श्रद्धालुओं की संख्या में हर सप्ताहांत बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। औसतन हर दिन 17,000 से 20,000 श्रद्धालु मां के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें